{"_id":"67c0112cca82f841e900dc4d","slug":"e-rickshaw-bar-code-stickers-stolen-in-varanasi-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ई-रिक्शा के बार कोड वाले स्टिकर हो रहे चोरी, एक वाहन सीज; जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ई-रिक्शा के बार कोड वाले स्टिकर हो रहे चोरी, एक वाहन सीज; जांच कर रही पुलिस
Thu, 27 Feb 2025 12:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:46 PM IST
सार
वारामसी में ई-रिक्शा के बार कोड वाले स्टिकर चोरी हो रहे हैं। पकड़े जाने पर एक ई-रिक्शा सीज किया गया। वहीं मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी जोन में ई-रिक्शा के लिए जारी किए गए कलर बार कोड वाले स्टिकर चोरी होने लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने काशी जोन में चेकिंग के दौरान एक ऐसे मामले में ई-रिक्शा को पकड़ कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र बरनवाल ने बताया कि ई-रिक्शा UP 65 PT 1826 सूरज विश्वकर्मा के नाम पर है। उसका कलर कोड जारी किया गया है। चौकाघाट के पास UP 65 NT 6567 ई रिक्शा खड़ा था। उसमें कलर बार कोड लगा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस को ई-रिक्शा संदिग्ध लगा। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा वाले से पूछताछ की। पूछताछ में वह सही से कुछ बता नहीं पा रहा था, बार कोड स्कैन किया गया तो वह दूसरे ई-रिक्शा का निकला। जबकि UP 65 NT 6567 गुड्डू के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसके नाम पर अभी तक कलर कोड जारी ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि ई-रिक्शा उसने एक कंपनी वाले से खरीदा था, कलर कोड स्टिकर उसी ने लगाकर दिया था। पुलिस ई-रिक्शा सीज कर कंपनी वाले की तलाश कर रही है।