{"_id":"66986ec7669adfc3870ba7e7","slug":"e-bus-survey-started-for-operation-of-e-buses-on-prayagraj-route-varanasi-news-c-20-vns1056-666352-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"E-BUS:प्रयागराज रूट पर ई-बसों के संचालन के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E-BUS:प्रयागराज रूट पर ई-बसों के संचालन के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
सिटी की तर्ज पर रोडवेज में भी इलेक्ट्रिक बसों से यात्री सफर करेंगे। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के तहत पहले चरण में प्रयागराज और शक्तिनगर रूट पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। मुख्यालय स्तर से रूट का सर्वे शुरू हो चुका है। फिलहाल वाराणसी-प्रयागराज रूट का सर्वे हो रहा है। जल्द संचालन की उम्मीद है।
कैंट बस स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन भी बनकर तैयार है। अन्य कई रूटों पर चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी चल रही है। 11 हजार हाई वोल्टेज की लाइन जाएगी और कनेक्शन 240 किलोवाट का होगा। अन्य कई रिपोर्ट तैयार करने के लिए मुख्यालय की ओर से रीजन को पत्र भी भेजा गया है। महाकुंभ से पहले वाराणसी-प्रयागराज के बीच ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ग्रामीण डिपो के अनुबंधित बेड़े में भी ई-बसों को जोड़ने पर सहमति बनी है। ई-बसों के संचालन को लेकर जल्द ही आवेदन भी मांगे जाएंगे, जो भी मोटर मालिक बसें लगवाएगा, उसे शुरू में वरीयता भी दी जाएंगी। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि शुरू के पहले चरण में वाराणसी-प्रयागराज रूट पर ई-बसें चलाने की तैयारी चल रही है।
300 किमी की यात्रा करेगी ई-बस
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार जो बसें आएंगी, वह एक बार चार्ज होने के बाद रूट पर 300 किमी का सफर पूरा कर सकेंगी। इसलिए अभी प्रयागराज, शक्तिनगर और गोरखपुर रूट पर इसके संचालन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
हर डिपो में बनेगा चार्जिंग स्टेशन
वाराणसी परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की तैयारी चल रही है। कैंट डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के बेड़े में इस समय 50 ई-बसें संचालित हैं।