{"_id":"66dbede2cab8dc6e6a0715a1","slug":"e-bus-service-started-from-cantt-to-tengra-mod-in-varanasi-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: वाराणसी में कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू, 25 रुपये में पूरा होगा यात्रियों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: वाराणसी में कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू, 25 रुपये में पूरा होगा यात्रियों का सफर
Sat, 07 Sep 2024 11:38 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:38 AM IST
सार
बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कैंट स्टेशन से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू हो गई है। कैंट से टेंगरा तक का किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट स्टेशन से टेंगरा मोड़ के बीच सिटी की ई-बस सेवा शुरू हो गई। 25 रुपये में कैंट से टेंगरा मोड़ तक की यात्रा कर सकते हैं। सिगरा और लंका, सामनेघाट, रामनगर होकर टेंगरा मोड़ तक बसों की आवाजाही हो रही है। हर एक घंटे पर ई-बस का संचालन होगा। टेंगरा मोड़ से लंका का किराया 15 रुपये है।
विज्ञापन
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली, बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। क्योंकि कैंट-टेंगरा मोड़ तक की यात्रा में ऑटो, ई-रिक्शा से सफर करने में यात्रियों को 60 से 70 रुपये खर्च करने पड़ते हैं और दो से तीन बार साधन बदलने पड़ते हैं। इन सब झंझटों से यात्रियों को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
कैंट से लंका, रामनगर और टेंगरा मोड़ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। इस रूट पर ई-बस संचालन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। टेंगरा मोड़ से मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, बिहार तक की सवारियां निकलती हैं। एसी ई-बस से सफर के लिए यात्रियों को सिर्फ 25 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, टेंगरा मोड़ से लंका का सफर 15 रुपये में होगा।
विज्ञापन
पीडीडीयूनगर के लिए हर 30 मिनट पर ई-बस सेवा
कैंट-पीडीडीयूनगर के बीच एसी ई-बस सेवा को अच्छा रिस्पांस मिलने के कारण हर 30 मिनट पर बसें रवाना हो रही हैं। दोनों तरफ से हर 30 मिनट पर यात्रियों को बसें मिल रही हैं। राजघाट, पड़ाव होकर ई-बसें चलाई जा रही हैं।