फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dyanmudraa routed self-awakening

ध्यानमुद्रा में कराई आत्म जागृति

Mon, 27 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 27 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dyanmudraa routed self-awakening
होटल रमाडा में स्वामी नित्यानंद के कल्पतरु दर्शन और मंत्र दीक्षा शिविर में पहुंचे विदेशी अनुयायी।
काशी में रविवार को एक तरफ विवादित धर्म गुरु स्वामी नित्यानंद के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों ने पोस्टर, होर्डिंग्स जलाए और नारेबाजी की तो दूसरी ओर फाइव स्टार होटल में शाही इंतजामों के बीच उनके ‘कल्पतरु दर्शन’ शिविर का आगाज हुआ। भारतीय और विदेशी शिष्य-शिष्याओं ने उत्साह से योग-ध्यान किया। सुबह दो घंटे जब तक खुला शिविर चला तब तक बाबा नहीं पहुंचे। पंजीकृत अनुयायियों ने दिन भर आध्यात्मिक माहौल में तपस्या की। 21 दिवसीय इस शिविर में यही सिलसिला 16 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन



छावनी क्षेत्र के पांच सितारा होटल रमाडा प्लाजा में सुबह सात बजे स्वामी नित्यानंद के कल्पतरु दर्शन और मंत्र दीक्षा शिविर का शुभारंभ हुआ। पूजा के बाद कीर्तन हुआ। इसके बाद भी स्वामी नित्यानंद नहीं पहुंचे। अनुयायी उनका इंतजार करते रहे। खासतौर से जो नए भक्त पहली बार शिविर में पहुंचे थे, उनकी निगाहें स्वामी नित्यानंद को ढूंढती रहीं। बाद में शिविर के व्यवस्थापक आत्म पूजानंद ने घोषणा की कि स्वामी जी अपनी इच्छानुसार भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद ईशोपनिषद पर आधारित उनकी सीडी लगा दी गई। इसके जरिए स्वामी नित्यानंद के संदेश भक्तों तक पहुंचाए गए। इसमें उन्होंने कहा कि जब तक आत्म साक्षात्कार नहीं होगा, तब तक अंधकार दूर नहीं होगा। शिविर में देश-विदेश के 200 अनुयायियों ने पंजीयन किया है। ये अनुयायी 21 दिन होटलों में ठहरेंगे। उनके खाने, नाश्ते की सुविधा शिविर में मिलेगी।
विज्ञापन



कल्पतरू दर्शन शिविर सुबह दो घंटे हर किसी के लिए खुला रहेगा।  कोई भी भक्त इसमें प्रवेश ले सकेगा। इस दौरान सीडी के जरिए स्वामी नित्यानंद का प्रवचन सुनाया जाएगा। इसके बाद लोग फलाहार, नाश्ता और भोजन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वामी नित्यानंद रविवार की दोपहर करीब 12 बजे होटल में बने सत्संग स्थल पर पहुंचे। इसके बाद अनुयायी ध्यान मुद्रा में बैठ गए। इसी के साथ शिविर में आत्म जागृति के पहले चरण की शुरुआत हुई। आंतरिक ऊर्जा को एक-दूसरे में प्रवेश कराने की योग साधना की प्रक्रिया को समझाया गया। शिविर में अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलयेशिया, इंग्लैंड, फ्रांस समेत 40 देशों के लोग पहुंचे हैं।



शूलटंकेश्वर में गंगा किनारे स्वामी नित्यानंद भव्य आश्रम और गोशाला का निर्माण कराएंगे। इसके लिए जमीन ले ली गई है। यह जानकारी नित्यानंद ध्यानपीठम की वाराणसी शाखा के व्यवस्थापक आत्मपूजानंद ने दी। उन्होंने बताया कि स्वामी नित्यानंद काशी में बहुत कुछ करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि गरीबों की सेवा हो। आनेवाले दिनों में अस्पताल भी खोलने की योजना है। फिलहाल शूलटंकेश्वर के पास भव्य आश्रम बनाने की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed