फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dwight Harvard's basketball academy to open at Sigra Stadium

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में बास्केटबाल स्थापित करने की तैयारी

Mon, 06 Feb 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dwight Harvard's basketball academy to open at Sigra Stadium
अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड की बास्केटबॉल अकादमी सिगरा स्टेडियम में खोलने की योजना है। 10 फरवरी से लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ड्वाइट हार्वर्ड और खेल निदेशालय के बीच अनुबंध होगा।
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है अमेरिका के एनबीए स्टार ड्वाइट हार्वर्ड के बास्केटबॉल अकादमी के लिए सिगरा स्टेडियम पहली पसंद है। यहां पहले से कई खेलों की एकेडमी खोलने की योजना है। स्टेडियम में दिसंबर 2023 तक तीन चरणों में 400 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्ररीय स्तर की खेल सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। मुक्केबाजी, जूडो, किक बॉक्सिंग, कराते समेत कई खेलों की अकादमी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि अकादमी के लिए उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई है। स्टेडियम में कई खेलों के अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के एसटीसी स्कीम के तहत सुविधा विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी अभ्यास की सुविधा
पद्मश्री बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह, अर्जुन अवॉर्डी विशेष भृगुवंशी सहित 50 खिलाड़ी काशी से निकले। पूर्वांचल के सैकड़ों खिलाड़ी यूपी कॉलेज के खेल मैदान में मौजूद सीमेंट के कोर्ट पर तैयारी और अभ्यास करते हैं। खेलो इंडिया केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाता है। लालपुर में सिंथेटिक कोर्ट है, जहां प्रशिक्षक के अभाव में अभ्यास की अनुमति नहीं है।

10 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट है। इस दौरान बास्केटबॉल अकादमी के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर होेंगे। इसके बाद पूरी कार्ययोजना साफ हो जाएगी। - डॉ. आरपी सिंह, निदेशक, खेल निदेशालय लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed