फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Duty doctor questioned the missing woman

ड्यूटी से लापता महिला डॉक्टर से जवाब तलब

Mon, 08 Aug 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो के दौरान तबीयत खराब होने के दौरान दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाली महिला डॉक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में सामने आई चौंकाने वाली जानकारियों का संज्ञान लेते हुए अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. विमला सिंह ने सीएमओ को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सीएमओ को सात दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन



 दो अगस्त को वाराणसी में रोड शो के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा था। बाद में जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो पता चला कि इस दौरान एंबुलेंस में सही उपकरण न रखने, होटल में सोनिया गांधी के जाने के बाद फ्लीट में एंबुलेंस पीछे होने के कारण डॉक्टरों के देर से पहुंचने जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई है। अपर निदेशक ने इसकी जांच कराने का फैसला लिया है। जांच के बिंदुओं में रोड शो के दौरान तबीयत खराब होने के बाद होटल ले जाने, उस समय महिला चिकित्सक के न होने, खराब उपकरण एंबुलेंस में रखने, बाबतपुर एयरपोर्ट पर इलाज आदि को शामिल किया गया है। अपर निदेशक ने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग की वीवीआईपी इलाज संबंधी पूरी तैयारियां थी। कहा, फ्लीट में सबसे पीछे एंबुलेंस थी, इस वजह से होटल के पास एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच पाई। सवाल उठाया, बीएचयू, मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल समेत चार जगहों पर सेफ हाउस बने होने के बावजूद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को होटल क्यों ले गए? उन्हें नजदीकी सेफ हाउस में ले जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed