फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dussehra 2023 UP tallest Maa Durga statue will be installed in Varanasi

Dussehra 2023: वाराणसी में स्थापित होगी यूपी की सबसे ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा, जगह-जगह पंडाल का निर्माण शुरू

Tue, 12 Sep 2023 06:35 PM IST
उत्पल कांत आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

आदियोगी शिव की नगरी में शक्ति की आराधना के उत्सव के रंग अब बिखरने लगे हैं। दशहरे के दौरान काशी को मिनी बंगाल से रूप में सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार सनातन धर्म इंटर कॉलेज का पंडाल और प्रतिमा काशी ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

विज्ञापन
Dussehra 2023 UP tallest Maa Durga statue will be installed in Varanasi
काशी को मिनी बंगाल से रूप में सजाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदियोगी शिव की नगरी में शक्ति की आराधना के उत्सव के रंग अब बिखरने लगे हैं। दशहरे के दौरान काशी को मिनी बंगाल से रूप में सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार सनातन धर्म इंटर कॉलेज का पंडाल और प्रतिमा काशी ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। यहां केदारनाथ कॉरिडोर को साकार किया जाएगा और 24 फीट की ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


शहर में कई जगहों पर नवरात्र की अष्टमी और नवमी के लिए पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। इसमें हथुआ मार्केट, अर्दली बाजार, शिवपुर, मच्छोदरी में श्री गणेश पूजन के साथ ही पंडाल ने आकार लेना शुरू कर दिया है। सनातन धर्म पूजा पंडाल समिति के सूरज जायसवाल ने बताया कि इस बार सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बनने वाले पंडाल को केदारनाथ कॉरिडोर का रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

स्वचालित प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र

300 वर्ग फीट में केदारनाथ धाम का निर्माण होगा और इस धाम में मां दुर्गा की 24 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इससे ऊंची प्रतिमा अब तक पूरे प्रदेश में कहीं भी स्थापित नहीं की गई है। मूर्तिकार इस प्रतिमा को रूप देने में लग गए हैं। दो दिन में बंगाल से पंडाल बनाने वाले कारीगर बनारस पहुंच जाएंगे। पंडाल में मां दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी वाली मुद्रा में स्वचालित प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आदित्य एल-1, कहीं चंद्रयान तो कहीं राम मंदिर

शहर के अलग-अलग हिस्सों में पूजा पंडाल को थीम आधारित तैयार किया जा रहा है। कहीं आदित्य एल-1 की झांकी होगी तो कहीं चंद्रयान। कई पंडालों में राम मंदिर के भी दर्शन होंगे। अर्दली बाजार में जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब ने गणेश पूजन के साथ पंडाल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। खजुरी और शिवपुर में भी पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है।

टाउनहाल में आठ साल बाद स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति टाउनहाल की ओर से आठ साल बाद मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 2015 में अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद से टाउनहाल में कलश पूजन की धातु की प्रतिमा का सिर्फ पूजन हो रहा था। प्रतिमा नहीं स्थापित की जा रही थी। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्र ने बताया कि समिति के कई सदस्यों के नाम अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले के मुकदमे में शामिल था। अब सभी पर से मुकदमे हटा लिए गए हैं, इसलिए समिति ने इस साल से प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है।

समिति की ओर से 1969 से टाउनहाल में नौ दिनों की दुर्गा पूजा होती रही है। सबसे पहले टाउनहाल में ही नवरात्र में प्रतिपदा को मां दुर्गा की प्रतिमा रखी जाएगी। इसके अलावा शारदा विद्यामंदिर, नवापुरा दुर्गा समिति, दारानगर दुर्गा पूजा समिति, एसबी दुर्गोत्सव समिति, बड़ा गणेश में नौ दिनों की दुर्गा पूजा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed