फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dussehra 2018 ravan dahan in DLW at varanasi

डीरेकाः इस बार रिमोट से चलाया गया तीर, अहंकारी रावण का हुआ अंत

Fri, 19 Oct 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 19 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2018 ravan dahan in DLW at varanasi
डीरेका में रावण दहन - फोटो : amar ujala
बनारस में डीजल रेल इंजन कारखाना के केंद्रीय खेल मैदान पर गुरुवार को बुराई पर अच्छाई की जीता प्रतीक को लेकर रावण दहन का आयोजन किया गया। इस बार का रावण दहन को आधुनिक बनाया गया था।
विज्ञापन


इसमें जैसे ही रिमोट का बटन दबाया गया, वैसे ही तीर निकलकर सभी बुराईयों को नाश कर दिया। राम के बाण चलाते ही रावण की नाभि में तीर जा लगा और रावण रूपी बुराई का अंत हो गया। इसके पूर्व रामचरित मानस पर आधारित ढाई घंटे के रूपक को देखने के लिए केंद्रीय खेल मैदान खचाखच भरा हुआ था। जिसमें आसपास के इलाकों से हजारो की संख्या लोग पहुंचकर इस विजय के गवाह बने।
विज्ञापन


डीरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर मानस की चौपाइयों मंगल भवन अमंगल हारी की धुन गूंजते ही शंकर, पार्वती, गणेश, नारद आदि पात्र प्रवेश करने लगे। राम अपनी बानरी सेना के साथ प्रवेश करते हैँ तो रावण राक्षसी सेना के साथ। मंच से व्यास और वाचक के संवाद पर पात्र अभिनय करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस देख लो भगवान राम के जयकारे लगाने लगते हैं। अंत में भगवान राम की धनुष से निकला तीर रावण की नाभी में लगते ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धुं-धुं कर जलने लगे। इससे पूर्व डीरेका के विद्युत इंजीनियर सुधीर रंजन ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मोनोएक्टिंग पर आधारित रूपक में हुआ संवाद

Dussehra 2018 ravan dahan in DLW at varanasi
रावण का पुतला - फोटो : amar ujala
मंच से भारतीय लोक संगीत की सभी विधाओं के गीत जैसे चैता, कजरी, निर्गुण, पूर्वी, कहरवा, बेलवैया आदि को समाहित कर कुल 15 गीतों व संवाद पर सधे अंदाज में अभिनय किया गया। खेल मैदान पर इस बार रावण 75 फिट, कुम्भकर्ण 70 फिट और मेघनाद 65 फिट का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा।

इन पुतलों में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए काफी दूर दूर से लोग आये थे। विजया दशमी समिति डीरेका की तरफ से सात अक्टूबर को रामलीला का उद्घाटन किया गया था। मांडा इलाहाबाद की पार्टी द्वारा 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रंगशाला में रामलीला हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed