फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dushkarm peedita kee tabiyat bigadee

रंगदारी मांगने पर केस दर्ज

Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
dushkarm peedita kee tabiyat bigadee
शाहगंज। खुटहन अस्पताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय की संचालिका की महिला रिस्तेदार से दो कथित पत्रकारो के द्वारा धौंस जमाकर 30 हजार रुपये मांगे जाने का आडियो वायरल हुआ है। एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाने में अवैध वसूली व जान से मारने की धमकी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने उगाही के प्रयास का आडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया और पुलिस अधीक्षक को सौंपा। जिसे गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैराडीह गांव निवासी महिला आशा यादव ने बताया कि उक्त निजी चिकित्सालय उनके रिश्तेदार के द्वारा संचालित है। लगभग एक सप्ताह पूर्व सरपतहा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी प्रसूता की जिले के किसी निजी चिकित्सालय में मौत हो गई थी। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद दो लोग खुद को पत्रकार बताते हुए रिश्तेदार के चिकित्सालय पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि प्रसूता की इसी चिकित्सालय पर मौत हुई है। कथित पत्रकार अस्पताल की बीडीओ भी बनाने लगे। अस्पताल से जाने के बाद उक्त कथित पत्रकारो ने फोन कर 30 हजार रूपये की मांग की। जिसे न देने पर अस्पताल को बदनाम करने के साथ अस्पताल में बवाल कराने और जान से मार देने की धमकी दिया। जिसका उसने आडिओ भी बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने पर उसकी सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। जिनके निर्देश पर केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed