{"_id":"620ff37bfc59a1256d1d6026","slug":"during-the-door-worship-the-assailants-crossed-the-bag-full-of-cash-and-jewelery-varanasi-news-vns6392946171","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारपूजा के दौरान उचक्कों ने पार किया नकदी व आभूषण से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारपूजा के दौरान उचक्कों ने पार किया नकदी व आभूषण से भरा बैग
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के पंचायती कुआं (कोनिया) स्थित शांति वाटिका लॉन से बृहस्पतिवार की रात उचक्कों ने पैसे और जेवरात से भरा बैग पार कर दिया। द्वारपूजा के बाद जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
कोनिया निवासी जवाहिर मौर्य के पुत्री की शादी पंचायती कुआं स्थित शांति वाटिका में थी। बारात सिगरा के छित्तूपुर से आई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया जब बारात लॉन के दरवाजे पर पहुंची तो द्वार पूजा की रस्म के दौरान दोनों पक्ष व्यस्त हो गए। इस दौरान उचक्कों ने नकदी और आभूषण से भरा बैग पार कर दिया।
घटना के संबंध में जब आदमपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा से पूछा गया तो पहले उन्होंने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। बाद में कहा कि लॉन में सीसी कैमरा नहीं लगा है। वहीं वर-वधू पक्ष का आरोप है कि मौके पर थाने की पुलिस आई थी और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बजाय उनसे ही तरह-तरह के सवाल पूछने लगी।