{"_id":"57f958334f1c1b46592720e7","slug":"durga-puja-dominated-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा में छाई सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा में छाई सर्जिकल स्ट्राइक
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल पर सर्जिकल स्ट्राइक को प्रदर्शित करती झांकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस की दुर्गापूजा में पीओके में हाल में हुए सर्जिकल स्ट्राइक की झांकियां छा गई हैं। हेलीकाप्टर से पहाड़ियों के पास उतरते कमांडो की कार्रवाई को इलेक्ट्रिकल शो के जरिए जीवंत बनाया गया है। कहीं उड़ी हमले पर फोकस है तो कहीं आतंकवाद के खिलाफ संदेश दिया गया है। इसके अलावा मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और गंगा निर्मलीकरण के संदेश पर झांकियां दुर्गा पूजा महोत्सव में यादगार बनी हैं। शाम को झांकियों के पट खुलने के साथ ही सड़कों पर दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा।
जगतगंज से लहुराबीर जाने वाली सड़क शाम सात बजे के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी के चलते पैक हो गई। यहां विजेता स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दुर्गोत्सव में एक मिनट का इलेक्ट्रिकल शो तैयार किया गया है। हेलीकाप्टर से दो सैनिकों के आतंकवादियों के शिविर के पास उतरते हुए दिखाया गया है। सैनिक कैंप को तबाह करते नजर आते हैं। इसके बाद मां दुर्गा प्रगट होती हैं और फिर बिजली की कड़क, बादलों की गरज के साथ देवी के हाथ से त्रिशूल निकलता है और महिषासुर की गर्दन कट जाती है।
इसी तरह नीचीबाग के सरस्वती क्लब के द्वार पर सर्जिकल स्ट्राइक की दृश्य भीड़ बटोर रहा है। सेना के जवान हेलीकाप्टर से उतर कर आतंकियों के शिविरों पर गोलाबारी कर रहे हैं। भीतर जगंदबा दरबार से पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की झांकी जीवंत हो रही है। चेतगंज स्थित बाग बरियार सिंह के पंडाल में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया के मॉडल लोगों का मन मोह रहे हैं। कतुआपुरा में मां जगदंबा पूजनोत्सव समिति में गंगा निर्मलीकरण की झांकी तो रीठीबीर के पंडाल में सूत और लकड़ी के चम्मच से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों का मन मोह रही है।
विज्ञापन
जैतपुरा में मां वागेश्वरी देवी दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में गुफा से होकर भक्त दरबार तक पहुंच रहे हैं। गीता मंदिर गेट पर गांव रूपी दृश्य के बीच देवी की झांकी सजी है तो मनसाराम फाटक पर एक लाख रंग-बिरंगी कटोरियों से की गई सजावट लुभा रही है। सनातनधर्म इंटर कॉलेज में पहाड़ फाड़कर महिषासुर के वध के लिए प्रगट होने वाली दुर्गा को देखने के लिए सैलाब उमड़ रहा है। महिषासुर मर्दिनी का तीन मिनट का शो देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं।
इसी तरह शहर के नामी हथुआ मार्केट में प्रीमियर ब्वायज क्लब के पंडाल में कमल पुष्प पर देवी के दर्शन का शो देखने के लिए देर रात उमड़ी भीड़ को काबू पाने में लोगों के पसीने छूट गए। शिवपुर में बद्रीनाथ धाम की छटा वाले पंडाल को देखने के लिए भीड़ जुट रही है। अर्दलीबाजार, पांडेयपुर, सारनाथ, पहड़िया, के अलावा लंका, सोनारपुरा, भेलूपुर, महमूरगंज, विशेश्वरगंज, ठठेरी बाजार समेत शहर के अन्य इलाकों में दुर्गोत्सव की झांकियां खुलते ही भीड़ सड़कों पर उमड़ने लगी।