फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durga Puja 2025 Municipal Commissioner stated immersion of 240 idols in 20 designated ponds in varanasi

Durga Puja 2025: वाराणसी शहर की 240 प्रतिमाओं का विसर्जन 20 कुंड में होगा, नगर आयुक्त ने कही ये बात

Fri, 26 Sep 2025 04:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Sep 2025 04:13 PM IST
सार

देवी प्रतिमाओं के विसर्जन पर कहा कि रामनगर की सभी मूर्तियां रामनगर के बलुआघाट पर विसर्जित की जाएंगी। वरुणा पार जोन की प्रतिमाएं खड़गपुर तालाब में विसर्जित की जाएंगी। 

विज्ञापन
Durga Puja 2025 Municipal Commissioner stated immersion of 240 idols in 20 designated ponds in varanasi
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि आठों जोन की 240 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 20 कुंड, तालाब में होगा। शुक्रवार को नगर निगम में पत्रकारों से कहा कि  देवी प्रतिमाओं के तालाब और कुंडों में विसर्जन के तहत निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शहर के 20 कुंडों और तालाबों में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। 

विज्ञापन


देवी प्रतिमाओं के विसर्जन पर कहा कि रामनगर की सभी मूर्तियां रामनगर के बलुआघाट पर विसर्जित की जाएंगी। वरुणा पार जोन की प्रतिमाएं खड़गपुर तालाब में विसर्जित की जाएंगी। ऋषि मांडवी जोन की मूर्तियां रेवागीर पोखरा और विश्व सुंदरी पुल के पास विसर्जित की जाएंगी। भेलूपुर जोन में स्थापित प्रतिमाएं विश्वसुंदरी पुल, जलकल परिसर और चितईपुर कुंड में विसर्जित की जाएंगी। 
विज्ञापन


आदमपुर जोन की प्रतिमाएं धनेसरा तालाब, मछोदरी पार्क कुंड और डोमरी पुल के नीचे विसर्जित की जाएंगी। दशाश्वमेध जोन की प्रतिमाएं लक्ष्मीकुंड में विसर्जित की जाएंगी। कोतवाली जोन की प्रतिमाएं मंदाकिनी कुंड कंपनी गार्डेन में विसर्जित की जाएंगी और सारनाथ जोन की प्रतिमाएं मवैया पोखरा, मवैया पुराना आरटीओ तिराहा के पास विसर्जित की जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed