फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durga Puja 2025 Durga idols will go from Kashi to Orissa and Lucknow in navratri

Durga Puja 2025: काशी से ओडिशा और लखनऊ जाएंगी दुर्गा प्रतिमाएं, 64 देवी देवताओं की मूर्तियां भेजी जाएंगी बाहर

Thu, 11 Sep 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Sep 2025 04:32 PM IST
सार

Durga Puja 2025 : दुर्गा पूजा को लेकर वाराणसी में दुर्गा प्रतिमाएं आकार लेने लगी हैं। पूर्वांचल समेत कुल दुर्गा माता सहित विभिन्न विग्रहों की 64 प्रतिमाएं बाहर जाएंगी। 

विज्ञापन
Durga Puja 2025 Durga idols will go from Kashi to Orissa and Lucknow in navratri
मां दुर्गा की प्रतिमा बनाते कलाकार - फोटो : भैरव जायसवाल

विस्तार

नवरात्र में अब 10 दिन बचे हैं। दुर्गा पूजा के लिए काशी सजने-संवरने लगी है। यहां तैया हो रहीं दुर्गा प्रतिमाएं पूर्वांचल के अलावा उड़ीसा और लखनऊ भी जाएंगी। बनारस से बाहर मां दुर्गा सहित कुल 64 विग्रहों की प्रतिमाएं जाएंगी। बंगलाचाल की प्रतिमाएं भी रहेंगी।

विज्ञापन


मिनी बंगाल के नाम से मशहूर काशी में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न थीम पर मूर्तियां बन रही हैं। यहां से बाहर भी प्रतिमाएं जाएंगी। प्रख्यात मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि उड़ीसा के काला हंडी जिले के लिए भी ऑडर आया था। यहां बंगलाचाल मां दुर्गा के साथ कुल आठ विग्रहों की मूर्तियां जाएंगी। जबकि लखनऊ में भी बंगलाचाल की प्रतिमा भेजी जाएगी। यहां के लिए कुल 32 प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। लखनऊ में छह साल से प्रतिमा जा रही है। 
विज्ञापन


पूर्वांचल में मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर के लिए 40 प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश जी व कार्तिकेय, शेर व राक्षस सहित कुल आठ प्रतिमाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजवां, देवनाथपुरा, शिवपुर, अखरी बाईपास आदि इलाकों में दुर्गा प्रतिमाएं तैयारी हो रही हैं। पश्चिम बंगाल से भी मूर्तिकार बुलाए गए हैं, जो रातभर मूर्तियों को निखारने में लगे हैं। जिले में पांच सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं बैठाई जाएंगी।

Durga Puja 2025 Durga idols will go from Kashi to Orissa and Lucknow in navratri
प्रतिमाओं को आकार देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आतंकवाद के नाश से शांति का संदेश मुद्रा तक की होंगी मां की मूर्तियां
बनारस में परंपरागत मूर्तियों के अलावा विभिन्न थीम पर आधारित प्रतिमाएं बन रही हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि पूजा समितियां नई थीम पर ज्यादा मूर्तियों को बनवाने की मांग कर रही हैं। ऐसे में बंगलाचाल के अलावा काशी की शैली की प्रतिमाएं काफी बन रही हैं। इस बार यहां के बड़े पूजा पंडालों में 18 हाथों वाली मां दुर्गा, शांति का संदेश देते मुद्रा में, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तीकरण आदि पर आधारित मां का स्वरूप दिया जा रहा है। मूर्तियों में देशभक्ति और नारी शक्ति का अनूठा संगम भी दिखेगा।

इसे भी पढ़ें; भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय वार्ता: PM मोदी बोले- दोनों देश सिर्फ पार्टनर नहीं, एक परिवार हैं; कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed