फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय वार्ता: PM मोदी बोले- दोनों देश सिर्फ पार्टनर नहीं, एक परिवार हैं; कई मुद्दों पर चर्चा

Thu, 11 Sep 2025 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

India-Mauritius Bilateral Meeting in Varanasi : वाराणसी में बृहस्पतिवार को भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

विज्ञापन
PM Modi Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam Bilateral Meeting at varanasi News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी। वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने काशी में भव्य स्वागत के लिए पीएम को धन्यवाद किया। आइए जानते हैं दोनों देशों के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा...  
PM Modi Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam Bilateral Meeting at varanasi News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : एजेंसी
काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में आपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। प्राचीन काल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है। हमारी संस्कृति और संस्कार सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-पद्धति में रच-बस गए। काशी में मां गंगा की अविरल धारा की तरह, भारतीय संस्कृति का अविरल प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है और आज, जब हम मॉरीशस के साथियों का काशी में स्वागत कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है इसलिए मैं गर्व से कहता हूं कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक परिवार है...। 
PM Modi Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam Bilateral Meeting at varanasi News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : एजेंसी
मॉरीशस के पीएम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई देता हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने द्विपक्षीय सहयोग की सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। मैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam Bilateral Meeting at varanasi News in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : ANI
द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोले पीएम मोदी, मॉरीशस की संप्रभुता की ऐतिहासिक जीत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है। भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है और इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है।

इसे भी पढ़ें; PM Modi in Varanasi: काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भगवामय हुआ माहौल; तस्वीरों में देखें झलकियां
विज्ञापन
PM Modi Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam Bilateral Meeting at varanasi News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : एजेंसी
मॉरीशस के विकास में साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है। आज हमने मॉरिशस की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष आर्थिक पैकेज पर निर्णय लिया है।  यह इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा। भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed