{"_id":"59cbd5df4f1c1bbe538b4c23","slug":"dupty-cm-keshav-prasad-mourya-talks-about-bhu-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम बोले - बीएचयू को नहीं बनने देंगे राजनीति का अखाड़ा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम बोले - बीएचयू को नहीं बनने देंगे राजनीति का अखाड़ा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीएचयू में बवाल के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण की जांच रिपोर्ट शासन को मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि बीएचयू के मामले में विपक्षी दलों ने राजनीति शुरू कर दी है। सरकार बीएचयू को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देगी। सर्किट हाउस में बुधवार को दोपहर बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वाराणसी में चल रही विकास योजनाओं को समय से पूरा करने पर सरकार का पूरा जोर है।
अफसरों को भी शासन की मंशा से अवगत करा दिया गया है। शिलान्यास के समय ही सरकार लोकार्पण की तिथि भी तय कर देती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति जानने आया हूं।
विज्ञापन
पिछली सरकार ने योजनाओं की घोषणा का रिकॉर्ड बना दिया था। भाजपा घोषणा नहीं कार्य करके दिखा रही है। पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तत्कालीन थानेदार और सीओ को हटा दिया गया है।

विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी
डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर दिसंबर 2018 जबकि मंडुवाडीह आरओबी इसी साल नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कार्यदायी संस्था सेतु निगम के उच्चाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डिप्टी सीएम ने समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य कराने की ताकीद करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। दोनों जगहों पर सर्विस रोड तत्काल दुरुस्त कराने और निर्माण में तेजी लाने की हिदायत भी दी।
अंधरापुल चौराहे पर चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण का जायजा लेने के दौरान डिप्टी सीएम ने इसकी डिजाइन भी देखी। काम की धीमी गति और सर्विस रोड की बदहाली पर कड़ी नाराजगी जताई।
सेतु निगम ने धन की कमी की समस्या बताई। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। जल्द से जल्द धन आवंटित कराया जाएगा।
मंडुवाडीह आरओबी की सर्विस रोड पर पासपोर्ट आफिस के पास गड्ढा देख डिप्टी सीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। सेतु निगम के अधिकारियों से आरओबी निर्माण में देरी के बाबत पूछा।
सेतु निगम ने बताया कि रेलवे के हिस्से का काम चल रहा है। रेलवे के काम पूरा कर देने के बाद आरओबी की सड़क और फिनिशिंग का काम कराया जाएगा। डिप्टी सीएम ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द काम पूरा कर उसे सेतु निगम को सौंप दें।