फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dupity cm keshav prasad maurya reached kashi vishwanath temple in sawan 2019 varanasi

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम, ढाई लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी

Mon, 12 Aug 2019 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
dupity cm keshav prasad maurya reached kashi vishwanath temple in sawan 2019 varanasi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में ढाई लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया। इससे पूरा परिसर भक्तों के जयकारे से गूंज उठा। अंतिम सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी बाबा का जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन


सुबह चार बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान डाकबम और कांवड़ियों ने भी मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सावन के अतिंम सोमवार पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी रात से कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार की दोपहर से ही भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो र्गई। गंगा स्नान कर भक्तों ने शाम से ही कतार लगानी शुरू कर दी। सुबह में बाबा विश्वनाथ का पट मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए खोल दिया गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे के साथ मंदिर में प्रवेश शुरू किया। जहां भक्तों ने बाबा का झांकी दर्शन करने के पश्चात उनका जलाभिषेक किया।

दर्शन पूजन करने वाले वाले श्रद्धालुओं के आने से सुबह के समय एक ओर जहां गिरजाघर तक लाइन लग गई थी, वहीं दूसरी ओर मैदागिन तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सुबह से लेकर देर रात्रि तक होने वाले इस दर्शन पूजन में डेढ़ बजे के बाद भीड़ कम हो गई। इससे सामान्य रूप से श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई

भक्ति भजन पर झूमे श्रोता :
मंदिर में भक्ति भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन करने के बाद भजन कीर्तन का आनंद लिया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में लीन होकर संगीत के धुनों पर झूमते नजर आए।

जगह जगह की गई थी पानी और प्रसाद की व्यवस्था :
सोमवार को आने वाली भीड़ को लेकर जगह जगह पानी और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसमें जहां भक्तों को पेयजल की उपलब्धता थी। वहीं कई संस्थाओं की ओर से प्रसाद के रूप में हलुवा और पूड़ी सब्जी भी खिलाई जा रही थी, जिसे पाने के लिए लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed