फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dupity CM Keshav prasad maurya attack on priyanka gandhi lucknow caa nrc

डिप्टी सीएम बोले- प्रियंका हों या कोई और, धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Sun, 29 Dec 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Dec 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Dupity CM Keshav prasad maurya attack on priyanka gandhi lucknow caa nrc
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी है। उसे अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। शनिवार को प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था और आज उससे मुकर गईं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है, लोगों को गुमराह कर रही है। जनता उनको समझ गई है, उनके पास कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता देने के मामले को कांग्रेस उसे देश से निकालने का विषय बताकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी के धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।
विज्ञापन


कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को लखनऊ पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर बदसलूकी करने और गला दबाने का आरोप लगाया था। वह कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार के लोगों से मिलने जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में लखनऊ पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। इस पर प्रियंका गांधी ने पुलिस पर धक्का देकर गिरने और गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्या रविवार को कर्णावती नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में मिर्जापुर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद पत्रकारों से बात करते वक्त उन्होंने कांग्रेस को झूठी पार्टी करार दिया। कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन एक्ट पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed