फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Duped under pretext of securing job Accused arrested for fraud in yoga teacher recruitment in azamgarh

नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया चूना: योगा टीचर भर्ती में ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट, 11 नियुक्ति पत्र बरामद; FIR

Tue, 25 Aug 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 25 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

पुलिस ने योग शिक्षक भर्ती में ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। यह गिरोह लोगों को सरकारी स्कूलों में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी प्रति व्यक्ति 1.35 लाख रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने उसे रोडवेज तिराहे के पास से दबोचा।

विज्ञापन
Duped under pretext of securing job Accused arrested for fraud in yoga teacher recruitment in azamgarh
आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना पुलिस को मिली सफलता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों में योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को मुबारकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी सुजाता जायसवाल ने एक अगस्त को पुलिस से शिकायत की थी कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके अन्य सहयोगियों ने एनजीओ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे और कई अन्य लोगों से प्रति व्यक्ति 1.35 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद ‘मेक्स आइडिया’ के नाम से फर्जी और कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में दो अगस्त को आरोपी रितेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में वांछित चल रहे एक अन्य आरोपी राजेंद्र चौहान की पुलिस तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी राजेंद्र चौहान रोडवेज तिराहे पर मौजूद है। घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र चौहान बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवां (नाद पलिया) गांव का निवासी है। वर्तमान समय में वह सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली में रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुद को कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज व बाइक बरामद किए गए। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed