Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to fog, flights were delayed, six were cancelled, and one aircraft was diverted to Varanasi.

Varanasi News: कोहरे के कारण 18 उड़ानें लेट, छह निरस्त, एक विमान डायवर्ट होकर पहुंचा बनारस

Thu, 12 Nov 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, flights were delayed, six were cancelled, and one aircraft was diverted to Varanasi.
मौसम बदलते ही लेट होने लगे विमान, यात्रियों को एक घंटे से अधिक करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोहरे, धुंध और तकनीकी कारणों से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों की देरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को भी 18 उड़ानें देर से आईं गईं। जबकि छह निरस्त रहीं। वहीं, शारजाह से काठमांडो जा रही एक उड़ान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार को सबसे अधिक मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू की उड़ानें थीं। शारजाह से चलकर काठमांडो जाने वाले एयर अरबिया के विमान संख्या जी 9532 को खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान बुधवार को दोपहर 2:37 बजे काठमांडो के लिए रवाना हुआ। ऐसे ही इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 29 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई 23 मिनट, दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 21 मिनट, हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 34 मिनट, पुणे-वाराणसी-पुणे 42 मिनट और मुंबई-वाराणसी-मुंबई 29 मिनट की देरी से आई गईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 1023 मंबई-वाराणसी-मुंबई 21 मिनट, एयर इंडिया की एआई 2568 खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 47 मिनट और एआई 2421 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 18 मिनट की देरी से पहुंची और रवाना हुई। उधर, स्पाइस जेट की छह उड़ानें रद्द रहीं। इनमें एसजी 622 मुंबई-वाराणसी- मुंबई, एसजी 525 पुणे-वाराणसी-पुणे और एसजी 2604 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली निरस्त रहीं। उड़ानों के संचालन में देरी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article