पूर्वांचल में भारी बारिश की रेलवे पर भी मार, पीडीडीयू-पटना रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में भारी बारिश के चलते लोगों को बहुत परेशानी करनी पढ़ रही है। जगह-जगह शहरों में जलभराव हो गया है। इसी वजह से चंदौली जिले में पीडीडीयू-पटना रेल रूट पर ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है।
ट्रैकों पर पानी भर जाने की वजह से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट बाधित हो गया। इससे शनिवार को स्थानीय स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों खड़ी रही। वहीं बारिश को देखते हुए पटना रूट की ट्रेनों को गया के रूट से चलाया गया। वहीं पटना से चलने वाली चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो दिनों से अनवरत बारिश हो रही है। बारिश से बिहार की राजधानी पटना और आस पास के इलाके में रेलवे ट्रैकों पर भी पानी भर गया है। इससे शनिवार को पटना पीडीडीयू रेल रूट बाधित हो गया। ऐसे में शनिवार को पटना जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। ऐसे में काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह सवा नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहची।
यहां से ढाई घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया इसी तरह गरीब रथ एक्सप्रेस भी स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो घंटे खड़ी रही। वहीं वाराणसी सियालदह अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे तक आउटर पर खड़ी रही। बाद में गया के रास्ते ट्रेन को रवाना किया गया।
वहीं बारिश को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने अप और डाउन पटना भभुआतिलैया दानापुर, कटिहार पटना पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है।वहीं अप हिमगिरी एक्सप्रेस, अप और डाउन हिमगिरी एक्सप्रेस और अप और डाउन सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन को गया के रास्ते रवाना किया गया। ट्रेनों का रूट बदले जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।