{"_id":"67fbe426e1bf48e6680b9b69","slug":"due-to-bad-weather-two-international-flights-were-diverted-reached-bavatapur-airport-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खराब मौसम का असर दो अंतर्राष्ट्रीय विमान डायवर्ट, बावतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, यात्री परेशान हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खराब मौसम का असर दो अंतर्राष्ट्रीय विमान डायवर्ट, बावतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, यात्री परेशान हुए
Sun, 13 Apr 2025 09:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:50 PM IST
सार
मौसम का प्रभाव विमान सेवा पर देखने को मिल रहा है। रविवार के दिन दो अंतर्राष्ट्रीय विमान डायवर्ट होकर बावतपुर एयपोर्ट पहुंचे और यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबतपुर इन दिनों तेज आंधी और बारिश के कारण लगातार विमान डायवर्ट हो रहे हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि एयर इंडिया का विमान एआई 417 दिल्ली से उड़ान भरकर 150 यात्रियों और 2 बच्चों को लेकर काठमांडू जा रहा था
विज्ञापन
विमान डायवर्ट होकर अपहरान 3:17 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा और 4:55 बजे पुनः उड़ान भरा। एयर अरेबिया का विमान 3एल 043 अबूधाबी से काठमांडू जा रहा था डायवर्ट होकर अपहरान 3:40 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा और शाम 5:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से पुनः उड़ान भरा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काठमांडू में मौसम की खराबी का असर विमानों पर भी देखा जा रहा है,मौसम सामान्य होने के बाद विमान पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। वही इस दौरान एयरलाइंस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया।अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन