फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to bad weather in Patna two flights from Delhi and Mumbai diverted to Varanasi passengers safe

यूपी: पटना में खराब मौसम, दिल्ली-मुंबई से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट, यात्री सुरक्षित; दो घंटे किया इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 06:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 26 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

पटना में शनिवार को खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली और मुंबई से पटना जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट की गईं। दोनों विमानों में कुल 334 यात्री सवार थे। मौसम सुधरने के बाद एक उड़ान 4:20 और दूसरी 4:55 बजे पटना रवाना हुई।

विज्ञापन
Due to bad weather in Patna two flights from Delhi and Mumbai diverted to Varanasi passengers safe
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में शनिवार को खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। मौसम की स्थिति प्रतिकूल होने के कारण दिल्ली और मुंबई से पटना जा रही दो उड़ानों को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। दोनों विमान यात्रियों समेत सुरक्षित वाराणसी पहुंचे। मौसम में सुधार के बाद दोनों उड़ानें पटना के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX 1510 को मौसम खराब होने के कारण वाराणसी डायवर्ट किया गया। विमान में 173 यात्री सवार थे। यह उड़ान दोपहर करीब 3:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। यहां मौसम की स्थिति सामान्य होने और पटना में उड़ान संचालन के अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद विमान को आगे रवाना किया गया। करीब 50 मिनट वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद उड़ान शाम 4:20 बजे पटना के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

इसी तरह मुंबई से पटना जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2789 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। विमान में 161 यात्री सवार थे। यह उड़ान दोपहर 2:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। पटना के मौसम में सुधार होने का इंतजार करने के बाद विमान करीब दो घंटे दस मिनट बाद शाम 4:55 बजे वाराणसी से पटना के लिए रवाना हुआ।

दोनों उड़ानों के अचानक वाराणसी डायवर्ट होने से एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। विमानों के वाराणसी पहुंचने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही रखा गया और मौसम अनुकूल होने पर दोनों उड़ानों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

पटना में खराब मौसम के कारण उड़ानों के डायवर्जन से यात्रियों को कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि, दोनों विमान सुरक्षित वाराणसी पहुंचे और मौसम में सुधार के बाद बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के पटना के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed