{"_id":"5a48befc4f1c1b4a018b4ceb","slug":"drunk-driven-will-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर किया हुड़दंग तो जाना होगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर किया हुड़दंग तो जाना होगा जेल
न्यूज डेस्क अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 31 Dec 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
traffic police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष की पूर्व संध्या यानी रविवार और एक जनवरी को शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पांडेयपुर, कचहरी, मैदागिन, रथयात्रा, चौकाघाट, कज्जाकपुरा, बीएचयू गेट, मंडुवाडीह, डीएलडब्ल्यू गेट, सुंदरपुर, महमूरगंज, कैंट, धर्मशाला, सिगरा, मलदहिया और लहुराबीर में ब्रेथ एनालाइजर से लैस ट्रैफिक पुलिस रविवार और सोमवार की शाम से एक बजे रात तक चेकिंग करेगी।
इस दौरान शराब पीकर मिले वाहन चालकों को सीधे हवालात भेजा जाएगा। उधर, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि रविवार और सोमवार को सूर्यास्त के बाद गंगा पार इलाके में कोई नाव से नहीं जाएगा।
एक जनवरी को गंगा घाटों, सारनाथ, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थानों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
31 दिसंबर की शाम पांच बजे से रात एक बजे तक सभी थानेदार अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए अपने क्षेत्र में निरंतर चक्रमण करते रहेंगे और शांति व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
किसी भी सार्वजनिक स्थान पर फूहड़ता और आवागमन बाधित कर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। समूह बनाकर बाइक से फर्राटा भरने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।
एसएसपी ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर जो भी थानेदार या हल्का प्रभारी शिथिलता बरतते नजर आएंगे वे कार्रवाई की जद में आएंगे।