फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   drug dealer of Varanasi died in Medanta Hospital who had shot by criminals treatment was going on for two months

बदमाशों ने मारी थी गोली: वाराणसी के दवा व्यापारी ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, दो माह से चल रहा था इलाज

Wed, 16 Jun 2021 10:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 10:21 PM IST
सार

दो माह पूर्व बदमाशों की गोली से घायल वाराणसी के महमूरगंज के दयाल इनक्लेव निवासी दवा व्यापारी पंकज राय की मौत बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में हो गई। बीते 17 अप्रैल को दवा व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारी थी। 

विज्ञापन
drug dealer of Varanasi died in Medanta Hospital who  had shot by criminals treatment was going on for two months
दवा व्यापारी पंकज राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो माह पूर्व बदमाशों की गोली से घायल वाराणसी के महमूरगंज स्थित दवा मेडिकल संचालक पंकज राय (48) की बुधवार तड़के इलाज के दौरान नई दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। बेहतर इलाज के लिए परिजन बीते मााह छह मई को नई दिल्ली स्थित अस्पताल ले गए थे। पंकज के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बीते 17 अप्रैल की रात में मेडिकल स्टोर के अंदर कहासुनी के दौरान हमलावरों ने पंकज को गोली मारी थी। हालांकि घटना के 24 घंटे के अंदर ही भेलूपुर थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


सिगरा के छित्तूपुर दयाल इंक्लेव निवासी श्रीकांत राय के पुत्र पंकज राय अपना महमूरगंज में मेडिकल स्टोर चलाते थे। 17 अप्रैल की रात दवा लेने के दौरान हुए विवाद में दो युवकों ने पंकज राय को गोली मार दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार प्रजापति और सागर अंबष्ट को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली पेट में लगने से पंकज की हालत तब से ही खराब ही चल रही थी। पंकज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी बेटी श्रुति राय, बेटा शास्वत, पत्नी विभा राय बेसुध हो गईं। बृहस्पतिवार सुबह पंकज का शव आएगा।

छह मई को एयर एंबुलेंस से गए थे नई दिल्ली

पंकज के छोटे भाई आलोक राय ने बताया कि बीएचयू में आपरेशन होने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो 29 अप्रैल की रात में लंका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह मई की रात तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों की सलाह पर एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली ले गए थे। बीएचयू से ही मल्टी ऑर्गन फेल होने लगा। इंफेक्शन कंट्रोल नहीं होने से लीवर और किडनी डैमेज हो गई थी।

घटना की सूचना पाकर सिगरा स्थित आवास पर पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान पंकज राय के भाई आलोक राय ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। भाई आलोक राय ने आरोप लगाया कि भेलूपुर पुलिस चौकी ने सहयोग नहीं किया। 17 अप्रैल से लेकर अब तक  चार बार शूटआउट का वीडियो देने के बावजूद चौकी प्रभारी महमूरगंज अनुज तिवारी ने बार-बार कहा कि मिस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed