फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drop in Ganga water level in Kashi Water recedes below Water Police office level in Varanasi

काशी में गंगा के जलस्तर में गिरावट: जल पुलिस कार्यालय से नीचे उतरा पानी, दुश्वारियां बरकरार

Sat, 12 Sep 2026 11:27 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक बार फिर घटने लगा है। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति दो घंटे की रफ्तार से गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों की चिंता कम नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Drop in Ganga water level in Kashi Water recedes below Water Police office level in Varanasi
दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय से पानी नीचे उतर गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दो दिन हुई बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को गंगा का जलस्तर एक बार फिर घटने लगा। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय से पानी नीचे उतर गया है। शुक्रवार की रात में गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति दो घंटे की रफ्तार से गिरावट दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर 69.28 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


वाराणसी में गंगा का रुख चेतावनी बिंदु के नीचे आने के बाद दो दिन पहले दोबारा बढ़ने लगा था। गंगा में बाढ़ की वजह से जहां दुश्वारियां पहले ही हैं, वहीं अब गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों की चिंता कम नहीं हुई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 69.28 मीटर दर्ज किया गया। आयोग के अनुसार पानी एक सेंटीमीटर प्रति दो घंटे की रफ्तार से घट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed