फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drone survey to be carried out to bring new Kashi and Transport city plan

नई काशी और ट्रांसपोर्ट नगर योजना को परवान चढ़ाने के लिए होगा ड्रोन सर्वेक्षण, ये है तैयारी

Tue, 25 Aug 2020 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Aug 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Drone survey to be carried out to bring new Kashi and Transport city plan
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला

नई काशी के सुनियोजित तरीके से बसाने के लिए विकास प्राधिकरण रिंग रोड किनारे ऐढ़े में ड्रोन सर्वे कराएगा। सर्वे की मदद से इस पूरी योजना का खाका तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले दिनों मैन्युअल सर्वे करने वाली अहमदाबाद की कंसलटेंट नेक्टर इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी ने ड्रोन का सर्वे का सुझाव दिया है। इसी दौरान मोहन सराय में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का भी ड्रोन सर्वे कर जमीन की वास्तविक स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन



टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत नई काशी के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड किनारे ऐढ़े गांव में 309 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। योजना को आकार देने के लिए केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत कंसलटेंसी चयन और प्रोजेक्ट निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। कंसलटेंसी के चयन के बाद बीते सप्ताह कंसलटेंट ने मैनुअल सर्वे किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर कोई पहल नहीं होने पर प्रदेश सरकार ने इस योजना का स्थाई हल ढूंढने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी है। तैयारी यह भी है कि अब योजना के तहत और जमीन नहीं ली जाएगी।

जितनी जमीन विकास प्राधिकरण को मिली है उतनी ही जमीन पर वह अपने योजना को आकार दिया जाएग। चूंकि करीब 80 करोड़ रुपया मुआवजा देने के बाद लम्बे समय से यह योजना अधर में अटकी है। यहां भी ड्रोन से सर्वे करके खरीदे गए जमीन की असल स्थिति देखी जाएगी। उसके बाद सरकार और प्रशासन के निर्णय के आधार पर आगे की प्लानिंग की जाएगी।

वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में ड्रोन सर्वे कराने की योजना है। इस  इलाके का सर्वे करके आटो-केट के माध्यम से टाउन प्लानिंग स्कीम का खाका खिंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed