{"_id":"680bd113041be44890022bcd","slug":"drone-flew-in-kashi-vishwanath-dham-anti-drone-system-shot-police-seized-young-man-is-suspected-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : विश्वनाथ धाम में उड़ा ड्रोन, एंटी ड्रोन सिस्टम ने गिराया, पुलिस ने किया जब्त; इस युवक पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : विश्वनाथ धाम में उड़ा ड्रोन, एंटी ड्रोन सिस्टम ने गिराया, पुलिस ने किया जब्त; इस युवक पर शक
Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
सार
ड्रोन को चौक थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार ड्रोन उड़ाने वाला घुघुरानी गली निवासी एक युवक है।
विज्ञापन
इसी ड्रोन को पुलिस ने किया जब्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर के ऊपर शुक्रवार की शाम उड़ रहे एक ड्रोन को एंटी-ड्रोन सिस्टम ने निष्क्रिय कर फूल मंडी के पास गिरा दिया। ड्रोन को चौक थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार ड्रोन उड़ाने वाला घुघुरानी गली निवासी एक युवक है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र में शाम छह बजे एक ड्रोन उड़ता दिखा। विश्वनाथ धाम में स्थापित एंटी-ड्रोन सिस्टम ने उसका पता लगाकर उसकी नेविगेशन प्रणाली को बाधित किया। इसके बाद उसे निष्क्रिय कर गिरा दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में डीसीपी सुरक्षा अनिल कुमार यादव ने बताया कि ड्रोन को इंस्पेक्टर चौक को सौंप कर चौक थाने में जमा कराया गया है। पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन का संचालन कौन कर रहा था। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्रोन उड़ाने वाला घुघुरानी गली निवासी एक युवक है। उसके बारे में पूरी तरह से तस्दीक कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।