फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM NER XI won the match by scoring 127 runs in 18.5 overs.

Varanasi News: 18.5 ओवर में 127 रन बनाकर मैच जीती डीआरएम एनईआर एकादश

Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
DRM NER XI won the match by scoring 127 runs in 18.5 overs.
एडीआरएम ऑपरेशन की शानदार बल्लेबाजी से बरेका के जीएम एकादश को हरा दिया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। बरेका स्टेडियम में रविवार सुबह मैत्री क्रिकेट खेला गया। इसमें डीआरएम एनईआर एकादश ने बरेका जीएम एकादश को हरा दिया। इसमें एडीआरएम ऑपरेशन आरके सिंह के नाबाद अर्धशतक बनाया। टॉस जीतकर बरेका की जीएम एकादश ने पहले बल्लेबाजी की। डीआरएम एनईआर एकादश की सधी गेंदबाजी के सामने जीएम एकादश ने 20 ओवरों में 125 रन बनाए। इसमें अमित कुमार ने दो चौकों की मदद से 27 और एसके सिंह ने 25 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

डीआरएम एनईआर एकादश के गेंदबाज अभिषेक सिंह ने चार ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने 2 ओवर में मात्र 5 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआरएम एनईआर इलेवन ने सधी हुई शुरुआत की और 18.5 ओवरों में 127 रन बनाकर मैच जीत लिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन आरके सिंह ने नाबाद 52, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा आरएल यादव ने 24 रन का योगदान किया। जीएम एकादश के गेंदबाज मुकेश कारीढाल ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट, अमित कुमार ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट चटकाया। बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच एडीआरएम आरके सिंह, बेस्ट बल्लेबाज आरएल यादव, बेस्ट गेंदबाज अभिषेक सिंह और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर वरिष्ठ इंजीनियर बरेका के अमित कुमार को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed