फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM inspects KV Express before last departure from Cantt station

कैंट स्टेशन से आखिरी बार रवाना होने से पहले केवी एक्सप्रेस का डीआरएम ने किया निरीक्षण

Thu, 02 Jan 2020 10:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
DRM inspects KV Express before last departure from Cantt station
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ और बुंदेलखंड एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रवाना हुई। दोपहर में डेढ़ बजे फूल-मालाओं से सजी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को वरिष्ठ रेल कर्मचारी जमुना यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


ट्रेन के रवाना होने से पहले डीआरएम, एडीआरएम और सीनियर डीसीएम आदि ने ट्र्रेन के विभिन्न कोच और रसोईयान का निरीक्षण किया। स्लीपर कोच व रसोईयान में गंदगी मिलने पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देशित किया।
विज्ञापन


इस दौरान डीआरएम ने विभिन्न कोच के यात्रियों के ट्रेन संचालन के बारे में फीडबैक भी लिया। शाम को साढ़े 4 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस को ग्वालियर के लिए रवाना हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार दोपहर एक बजे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

DRM inspects KV Express before last departure from Cantt station

यहां फूल मालाओं से सजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के एस-8 में सवार हुए। बाथरूम चेक किया तो पता चला कि टोटी नहीं थी, इसके बाद दूसरे बोगी में पहुंचे तो वाश बेसिन के नीचे डस्टबीन क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित अधिकारियों को इसे दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।

रसोईयान के बाथरूम में कूड़ा करकट भरा देख रसोईयान के प्रबंधक पर भड़क उठे। इसके बाद रसोईयान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का जायजा लिया। एसी के बी-2 कोच में पहुंचे तो यात्रियों से फीडबैक लिया।

कुछ यात्रियों ने कोच में चार्जिंग प्वाइंट की खराबी की शिकायत दर्ज कराई तो कुछ यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक से होकर आठ नंबर प्लेटफार्म तक पहुुंचे वाले बुजुुर्ग व दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
 

DRM inspects KV Express before last departure from Cantt station

डीआरएम विजय कुमार पंजियार ने यात्रियों को विश्वास दिलाया कि धीरे-धीरे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। संचालन के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) एके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एंड वैगन बीपी सिंह, सहायक नगर इंजीनियर एनके पाठक, स्टेशन निदेशक अरूण कुमार, कामर्शियल अधीक्षक एपी पांडेय, डिप्टी एसएस अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए चालक (लोको पायलट) रमेशचंद्र, सहायक चालक मिथिलेश कुमार व गार्ड अशोक कुमार गुप्ता रवाना हुए।

यात्रियों के लिए सेकेंड इंट्री गेट सबसे आसान रास्ता

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और बुंदेलखंड एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का सेकेंड इंट्री गेट सबसे मुफीद है। सेकेंड इंट्री गेट से अंदर दाखिल होते ही प्लेटफार्म नंबर आठ पर ट्रेन खड़ी मिलेगी। यदि फर्स्ट इंट्री गेट से स्टेशन में दाखिल होंगे तो प्लेटफार्म नंबर एक से होकर प्लेटफार्म नंबर आठ तक पहुंचना होगा।

सर्कुलेटिंग एरिया में न खड़े हो अनाधिकृत वाहन

पहले ही दिन सेकेंड इंट्री गेट की सर्कुलेटिंग एरिया में कई वाहन अनाधिकृत रूप से खडे़ मिलने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। स्टेशन निदेशक को निर्देशित किया कि सर्कुलेटिंग एरिया के वाहन स्टैंड में ही बाइक सहित अन्य वाहन खड़े हो। जीआरपी-आरपीएफ को निर्देशित करते हुए इसे अमल में लाने को कहा।

काशी विश्वनाथ में जल्द होंगे एलएचबी कोच

यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के समस्त कोच को लिंक हाफमेन बुश (एलएचबी) से लैस किया जाएगा। इस कोच के जरिए यात्रियों को झटका लगने आदि जैसी शिकायत नहीं होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed