फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM inspected the actual state of amenities in the Kashi Vishwanath Express coach

Varanasi News: डीआरएम ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच में देखी सुविधाओं की हकीकत

Fri, 26 Jun 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the actual state of amenities in the Kashi Vishwanath Express coach
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने बृहस्पतिवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी ट्रेन के कोच में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था देखी। अधिकारियों को ट्रेनों में सुविधाओं की माॅनीटरिंग करते रहने को कहा। डीआरएम आशीष जैन ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों में लगे फायर डिटेक्शन सिस्टम को देखा। उन्होंने अधिकारियों से स्वच्छता के साथ ही सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने को कहा। आशीष जैन ने एसी कोच में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली बेडशीट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जलापूर्ति व्यवस्था के साथ ही गर्मी में एसी की समय-समय पर माॅनीटरिंग करते रहने को कहा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed