फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM honored 28 women railway employees

Varanasi News: डीआरएम ने 28 महिला रेलकर्मियों को किया सम्मानित

Tue, 10 Mar 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
DRM honored 28 women railway employees
पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित न्यू लोको काॅलोनी में आयोजित समारोह में डीआरएम आशीष जैन ने 28 महिला रेल कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान स्काउट गाइड और महिला कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समारोह को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम आशीष जैन और मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि भारतीय रेल जैसे विशाल संगठन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिला कर्मचारी ट्रेन संचालन, इंजीनियरिंग, सुरक्षा, चिकित्सा, सेवाओं और प्रबंधन जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वानी जैन ने कहा कि रेलवे, केवल पटरियों और ट्रेनों का नेटवर्क नहीं है, बल्कि यह देश की जीवन रेखा है। इस जीवन रेखा को सार्थक बनाने में महिला रेल कर्मियों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में कार्मिक विभाग की महिला रेल कर्मी महुआ बनर्जी ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ममता सिंह ने एनीमिया बीमारी के लक्षण और इससे बचने के उपाय बताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक निरु अवस्थी, धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed