फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM arrives at coaching depot for inspection.

Varanasi News: कोचिंग डिपो में निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम

Wed, 16 Sep 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
DRM arrives at coaching depot for inspection.
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कोचिंग डिपो, बनारस का निरीक्षण कर अनुरक्षण कार्यों और मानकों की समीक्षा की। उन्होंने कोच की सफाई और मरम्मत में निर्धारित मानकों का पालन करने के साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कोच अल्टरेशन इंस्ट्रक्शन (सीएआई) की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न मॉडिफिकेशन कार्यों की प्रगति बताई। डीआरएम ने सेंटर बफर कप्लर (सीबीसी) की कार्यप्रणाली, लोको एवं पावर कार में लगे वर्टिकल रेस्ट्रिक्टर, वेस्टीब्यूल फॉल प्लेट के संयोजन और उनमें किए गए मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोच की खिड़कियों में लगी एल्यूमिनियम बार/रॉड और इमरजेंसी विंडो के रिप्लेसमेंट कार्य की प्रगति भी देखी। मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री की क्षमता बढ़ाने के लिए नई बिल्डिंग के निर्माण और रेनोवेशन कार्य की समीक्षा की। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोचिंग डिपो में किए जा रहे सभी तकनीकी कार्यों में गुणवत्ता, संरक्षा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीएंडडब्ल्यू) अभिषेक राय ने विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed