फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driving license cancelled on 10 challans in varanasi DL not restored for five years

10 चालान पर निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस : नहीं मान रहे लोग..., 5 साल तक नहीं होगी DL की बहाली; जानें मामला

Mon, 20 Jan 2025 03:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 03:50 AM IST
सार

Varanasi News : सड़क सुरक्षा माह के दाैरान भी लोग यातायात नियम तोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब सख्ती बरती जाएगी। उनके ड्राइविंग लाइसेंस ही निरस्त कर दिए जाएंगे, बशर्तेंं 10 बार चालान होना चाहिए।

विज्ञापन
Driving license cancelled on 10 challans in varanasi DL not restored for five years
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों को नियमों और बचाव को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। बावजूद वाहन चालक मान नहीं रहे हैं। परिवहन अधिकारियों के अनुसार यदि 10 बार से अधिक चालान हुआ तो उस दशा में वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर देगा। पांच साल तक डीएल की बहाली भी नहीं हो सकेगी। पिछले साल 523 डीएल निलंबित किए गए।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 2024 में यातायात पुलिस ने 659652 वाहनों का चालान और 4797 वाहनों को सीज किया। संभागीय परिवहन अधिकारियों ने बताया कि सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, सिग्नल तोड़ने समेत नशे में वाहन चलाने पर सबसे ज्यादा चालान किए जा रहे हैं। बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्याम लाल ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। 10 बार चालान होने पर लाइसेंस भी निरस्त करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed