{"_id":"5da5beb78ebc3e93bb4c74a7","slug":"driver-made-delivery-in-ambulance-child-born-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: चालक ने एंबुलेंस में सुरक्षित कराया प्रसव, महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: चालक ने एंबुलेंस में सुरक्षित कराया प्रसव, महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित
Tue, 15 Oct 2019 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 15 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में एक बार फिर एंबुलेंस सेवा एक परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस ड्राइवर ने एंबुलेंस में कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के कमरवा निवासी अंबिका की 26 वर्षीय पत्नी पूनम सोमवार की दोपहर एक बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। जिस पर रानीपुर ब्लाक के एंबुलेंस सेवा प्रदाता के ईएनई नवनीत सिंह ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामविलास यादव और एबुलेंस पायलट इंद्रेश को कमरवा भेजा।
विज्ञापन
रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य से तीन किमी पहले ही महिला क प्रसव पीड़ा ज्यादा होता देखकर ईएमटी ने पायलट की मदद से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर पांच दिनों के ही अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंच ना पाने की स्थिति में एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने पर प्रोग्राम मैनेजर राकेश कुमार और ईएनई नवीन सिंह द्वारा ईएमटी तथा पायलट को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया गया।