फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver kid, truck out of track

ड्राइवर बच्चा, ट्रक बेपटरी

Thu, 08 Jan 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 08 Jan 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Driver kid, truck out of track
नींद आने पर चालक ने ट्रक की स्टेयरिंग 13 साल के अजय को थमा दी और खुद आराम से सो गया। नतीजा, ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर पर पैर पड़ा आैर रफ्तार अनियंत्रित होने के साथ ही ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह हादसा बुधवार की भोर में रोहनिया के सहाबाबाद में जीटी रोड पर हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। संयोग ही रहा कि सुबह के समय ज्यादा ट्रैफिक नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मिर्जापुर के चुनार का रहने वाला जितेंद्र कुमार (40 ) ट्रक चालक है। उसके गांव का ही अजय कुमार यादव  (13) खलासी है।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात दोनों ट्रक पर बालू लादकर चौबेपुर गए थे। चौबेपुर में बालू उतारने के बाद दोनों ट्रक लेकर भदोही, गोपीगंज लौट रहे थे। रोहनिया के सहाबाबाद पहुंचने पर भोर में करीब चार बजे जितेंद्र को नींद आने लगी। उसने स्टेयरिंग अजय को पकड़ा दी और खुद सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय को धीरे-धीरे- ट्रक चलाने को कहा। कुछ दूर आगे जाने के बाद ही अजय ने रफ्तार बढ़ा दी। रफ्तार कम करने के लिए ब्रेक पर पैर रखने की जगह उसने फिर एक्सेलरेटर पर पैर रख दिया। जिससे रफ्तार कम होने की जगह और बढ़ गई। अचानक रफ्तार और तेज होने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।


संयोग ही था सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। मौके पर जुटे लोगों ने घायल खलासी और चालक को बाहर निकाला। क्षेत्र के ही एक अस्पताल में दोनों का इलाज कराया गया। इस बारे में एसओ रोहनिया राजेश यादव का कहना है कि थाने पर घटना की सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed