{"_id":"68414e2a5c3d303f1c01b155","slug":"driver-dies-after-crushed-by-tractor-overturning-in-varanasi-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रैक्टर चालक को आई झपकी, 10 फीट गहरी खाई में पलटा वाहन; दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रैक्टर चालक को आई झपकी, 10 फीट गहरी खाई में पलटा वाहन; दबकर चालक की मौत
Thu, 05 Jun 2025 01:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:28 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में ट्रैक्टर चालक के झपकी आने पर वाहन पलट गया। जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पलटा वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के जीवरामपुर (शंभूपुर) गांव के समीप गुरुवार को मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर चालक को अचानक झपकी आई, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर लगभग 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चला रहे चालक की मौत हो गई।
ये है पूरा मामला
बताया जाता है कि खरगूपुर गांव निवासी शिवपूजन बनवासी (19) पुत्र प्यारेलाल बनवासी अवैध मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर से मिट्टी लादकर क्षेत्र के एक भट्ठे पर गिराने गया था। लौटते समय वह जीवरामपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि उसे झपकी आ गई। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गई।
घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर पर सवार उसके अन्य सहयोगियों के साथ चालक को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। इससे पहले रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की दो माह बाद शादी होने वाली थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां रेनू देवी का रो- रो होकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई बहनों में बड़ा था और ड्राइवर का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। पिता विकलांग हैं, वह घर पर ही रहते हैं।