{"_id":"667001e82395ce0441040e23","slug":"driver-dead-body-found-in-cabin-of-trailer-in-varanasi-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रेलर के केबिन में मिला ड्राइवर का शव, मुंह से निकल रहा था खून; गर्मी से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रेलर के केबिन में मिला ड्राइवर का शव, मुंह से निकल रहा था खून; गर्मी से मौत की आशंका
Mon, 17 Jun 2024 02:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:59 PM IST
सार
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में खड़े ट्रेलर के केबिन में चालक का शव मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। ऐसे में लोग गर्मी के चलते मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
इसी ट्रेलर के केबिन में मिला चालक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में रिंग रोड फेज एक पर वाजिदपुर में खड़े ट्रेलर के केबिन में सोमवार की सुबह चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। संभावना जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के चलते उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
यह है मामला
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि चालक रविवार दोपहर में ट्रेलर लेकर वहां पहुंचा था। ट्रेलर खड़ी करने के बाद चालक वाहन से नहीं उतरा। रात तक ट्रेलर वहीं पर खड़ा रहा। इसी बीच सोमवार सुबह में उसी कंपनी का दूसरा चालक दूसरी गाड़ी लेकर रास्ते से गुजर रहा था। उसने खड़े वाहन को देखा तो ड्राइवर को खोजने लगा। ड्राइवर के बारे में दुकान वालों से पूछा तो उनके द्वारा भी अभिज्ञता जाहिर की गई। इसके बाद वह केबिन में देखा तो चालक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। चालक के मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
मृत चालक को देखकर दूसरे चालक ने आसपास के दुकानदारों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाई। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान सोनभद्र जनपद के दुद्धी थाना अंतर्गत तुर्रा पिपरी निवासी तरनी प्रसाद शाही (50) के रूप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। घटना के संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा बताया गया कि ट्रेलर के केबिन में एक चालक का शव मिला है। उसके परिजनों को फोन करके जानकारी दे दी गई है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।