फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver body found inside the car and old man dies after drowning in Ganga river

वाराणसी में दो मौत: कार के अंदर मिली चालक की लाश, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप; गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत

Thu, 30 May 2024 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 May 2024 02:18 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के दो थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गई। भेलूपुर थानांतर्गत महमूरगंज इलाके में कार के अंदर चालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी जाकर अपनी नाराजगी जताई। वहीं केदार घाट पर गंगा में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

विज्ञापन
Driver body found inside the car and old man dies after drowning in Ganga river
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी के महमूरगंज इलाके में खड़ी क्रूजर गाड़ी के भीतर चालक मनोज मिश्रा (45) का शव गुरुवार को मिला। क्रूजर मलिक रामजी यादव ने अपने दूसरे चालक राधेश्याम पांडे से शव को उसके घर पर भिजवा दिया। राधेश्याम ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को बताया कि मनोज गाड़ी के भीतर मृतक अवस्था में मिला। 
विज्ञापन


मालिक के कहने पर शव लेकर घर आए हैं। मृतक के शव पर चोट के निशान देखकर परिजन हंगामा करने लगे। मृतक के चाचा तारामणि मिश्रा ने बताया कि मृतक के सर हाथ गले और पैर पर चोट के निशान है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हो रही।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर महमूरगंज पुलिस चौकी पर पहुंचे, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मृतक की दारु पीने से मौत बता कर टरकाने में लगी है। इसके बाद मनोज के परिजन भेलूपुर थाने पर पहुंचे। तब जाकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी महमूरगंज विवेक पाठक ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। प्रयागराज से सवारी छोड़कर आया और गाड़ी के भीतर सो गया था। मनोज मिश्रा भदोही जिले के चौरी थाना के कंधियार गांव का रहने वाला था। यहां श्रीराम नगर कॉलोनी के रहने वाले रामजी यादव की गाड़ी चलाता था।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत
वाराणसी के केदार घाट के सामने गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से 56 वर्ष राममोहन राव की गंगा में डूबने से मौत हो गई। उनके साथियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। और शव को लेकर अस्पताल जाने के लिए घाट से निकले। इसके बाद शव लेकर चले गए।


इस बाबत करने पर चौकी प्रभारी अस्सी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के रहने वाले और राम मोहन राव नामक एक अधेड़ की डूबने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले उसके साथियों ने शव को अपने साथ लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed