{"_id":"5995d0b44f1c1b2d6b8b461d","slug":"drive-against-encroachment-on-varanasi-roads-by-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, दिनभर मचा रहा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, दिनभर मचा रहा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
10-15 फीट तक सड़क पर कब्जा कर लगाया गया था टिनशेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ गुरुवार को वाराणसी नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अभियान भेलूपुर जोन में चला। इस दौरान सड़क पर कब्जा कर बनाई गई दीवार, शाइनेज और टिन शेड को जेसीबी से ढहा दिया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में दिनभर हड़कंप मचा रहा। दुर्गाकुंड से ट्रामा सेंटर, नगवा तक अभियान चला। सुबह 11 बजे नगर निगम के जोनल अधिकारी अतुल यादव, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्रा रावत, सीओ भेलूपुर और लंका एसओ सहित पूरी टीम दुर्गाकुंड पहुंची।
वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। दुर्गाकुंड मानस मंदिर से सटी बाउंड्री के किनारे अवैध तरीके से पक्का निर्माण कर लिया गया था। वहीं ठीक सामने नाली पर चबूतरा बनाकर दूकान लगाई थी। टीम ने जेसीबी लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी।
विज्ञापन
वहां से संकटमोचन होते हुए संत रविदास गेट के पास सड़क पर लस्सी की दूकान बना ली गई थी। टिनशेड लेकर 10 से 15 फीट तक कब्जा कर लिया गया था। उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। वहीं लंका चौराहे तक अतिक्रमण को हटाया गया।
इसके बाद लंका से ट्रामा सेंटर फिर वहां से नगवा मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दो-तीन जगह लोगोें ने हल्का विरोध किया लेकिन पुलिस की कड़ाई से कोई सामने नहीं आया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालो को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो अब एफआईआर कराई जाएगी।