{"_id":"5ba91701867a557fe253760f","slug":"dri-team-seized-two-kg-gold-from-yuva-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा एक्सप्रेस से डीआरआई टीम ने बरामद किया 2.4 किलो सोना, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा एक्सप्रेस से डीआरआई टीम ने बरामद किया 2.4 किलो सोना, दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सोना हावड़ा से कानपुर ले जाया जा रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने रविवार रात पीडीडीयू रेलवे स्टेशन (मुगलसराय) पर युवा एक्सप्रेस ट्रेन से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर तस्करी का 2.4 किलो सोना बरामद किया। सोना हावड़ा से कानपुर ले जाया जा रहा था। टीम सोना और दोनों आरोपियों को वाराणसी ले गई।
सूचना मिली कि हावड़ा से आनंद विहार जा रही अप युवा एक्सप्रेस ट्रेन में सोना ले जाया जा रहा है। इस पर डीआरआई टीम रविवार की रात ढाई बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी समय ट्रेन भी आई। टीम ने एसी कोच में यात्रियों के सामान की तलाशी ली तो दो व्यक्तियों के बैग से ईंट के रूप में 2.4 किलो सोना मिला।
दोनों से कागजात की मांग की गई लेकिन वे नहीं दिखा सके। दोनों ने अपना नाम कन्हैया लाल व्यास और रोहित जायसवाल निवासी कोलकाता बताया। डीआरआई के सीनियर इंटेलिजेंट आफिसर एके राय ने बताया कि सोना बांग्लादेश से भारत लाया गया और हावड़ा से कानपुर ले जाया जा रहा था।