फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dreams of the success in Rangat All

सपनों में भर दी सफलता की रंगत

Fri, 29 May 2015 02:23 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
dreams of the success in Rangat All

वाराणसी। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में होनहारों ने अच्छे ग्रेड से सफलता हासिल की है। विद्यार्थियाें ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय निखिल, खुशबू, पूजा, वैशाली, शुभम, श्वेता, सौरभ, आदित्य, नेहा, गरिमा, सूर्यांश, रोहित, मधुरिमा, दीक्षा, पुष्पा समेत कुल 67 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन

विद्यालय केप्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने सफल छात्रों को बधाई दी। ग्लेनहिल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। यहां के 22 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा सकी। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 32 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए मिले हैं। प्रबंधक जयशीला पांडेय और प्रधानाचार्य स्नेहलता पांडेय ने सफल बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। हैप्पी माडल स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद पांडेय ने बताया कि विद्यालय के72 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए मिला है।
विज्ञापन


चिल्ड्रेंस एकेडमी कमच्छा का परिणाम बेहतर रहा। 17 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए से परीक्षा पास की है। इसमें मयंक राय, अदिति, वीरेंद्र, शशांक, आयुषी, अतुल, पीयूष, श्रीतमा बनर्जी, हम्जा समूद, अभय मौर्या, आनंद बहादुर सिंह, आकांक्षा, आलोक, विवेक, दिव्यांशु, अयुब असंारी और सिद्धार्थ ने सफलता पाई है। बीएनएस इंग्लिश स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विद्यालय केनिदेशक संदीप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं में वाणिज्य और विज्ञान वर्ग में दाखिला लेने वाले छात्रों का प्रवेश शुल्क 50 फीसदी माफ किया जाएगा। साथ ही इसका लाभ नर्सरी से कक्षा नौ में दाखिला लेने वालों को भी मिलेगा। ज्ञानदीप एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां के छात्र जय प्रकाश बिंद, ऐश्वर्या राय, हिमांशु त्रिपाठी, मौसम सिंंह और वरुणा मिश्रा को 10 सीजीपीए मिले हैं।

डालिम्स ग्रुप के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों से परीक्षा पास की। विद्यालय में इस साल 500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 38 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए से परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि 9.8 से नौ सीजीपीए वाले 42 फीसदी, 8.8 से आठ सीजीपीए वाले 12 प्रतिशत और आठ सीजीपीए से नीचे वाले आठ फीसदी छात्र उत्तीर्ण रहे। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा ने बताया कि रोहनिया, सिगरा, रामकटोरा और पहडि़या के छात्रों को बधाई दी है।
संकल्प ट्यूटोरियल्स के अभिषेक तिवारी, संकल्प राय, कवि पटेल, दिनेश, रणविजय, अभिज्ञान शर्मा, सिद्धार्थ समेत कुल 35 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए मिला है। संस्था केनिदेशक अशोक चौरसिया ने कक्षा नौ से 12 तक सीबीएसई और यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए नया बैच एक जून से शुरू होगा। सनबीम एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां 400 में से 40 छात्रों को 10 सीजीपीए मिला है। 90 फीसदी विद्यार्थियों ने आठ सीजीपीए से परीक्षा पास की है। 10 फीसदी छात्रों को सात सीजीपीए मिला है।

सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल कमच्छा के 40 छात्रों ने 10 सीजीपीए से परीक्षा पास की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटर नेशनल हिंदू स्कूल नगवा की छात्रा रत्नप्रभा पांडेय सहित 15 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए मिले हैं।

सनबीम भगवानपुर के छात्र शाश्वत दीक्षित ने 10 सीजीपीए के साथ दसवीं की परीक्षा पास की है। मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल की छात्रा फारिया सिद्दीकी को 10 सीजीपीए मिले हैं। आरजू, दामिनी, आदिल ने 8.6 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की। विद्यालय केडायरेक्टर नोमान हसन ने सफल छात्रों को बधाई दी है। वनिता पब्लिक स्कूल की छात्रा वाणी तिवारी ने सीजीपीए आठ प्राप्त कर परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed