फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dreadful step in domestic dispute Woman sets herself on fire with two sons in Varanasi condition critical

घरेलू विवाद में खौफनाक कदम: वाराणसी में दो बच्चों संग महिला ने किया आत्मदाह, तीन माह की मासूम की मौत

Sun, 20 Mar 2022 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 02:25 PM IST
सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव में रविवार सुबह विवाहिता संजू देवी (35) ने अपने दो बच्चों सूर्यांश (7) और तीन माह की मासूम प्रियल के साथ केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली। प्रियल की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dreadful step in domestic dispute Woman sets herself on fire with two sons in Varanasi condition  critical
वो घर जहां महिला ने बच्चों संग लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान  एक विवाहिता ने रविवार सुबह अपने दो बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। आग की लपट और महिला एवं बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।  

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची जहां चिकित्सकों ने बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। आग से झुलसी तीन माह की मासूम प्रियल की उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल को दहला देने वाली ये दर्दनाक घटना वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव स्थित पश्चिमपुर टोले की है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फुलपुर थानाक्षेत्र के पुरा रघुनाथपुर गांव निवासी लालजी पटेल की पुत्री संजू की शादी 10 वर्ष पहले बड़ागांव थानाक्षेत्र के गांगकला (पश्चिमपुरा) गांव निवासी रविप्रकाश पटेल के साथ हुई थी। रविप्रकाश मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। संजू की सास प्राथमिक विद्यालय में रसोईया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा

आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहा था। शनिवार शाम और रविवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ। सुबह नौ बजे पति घर से बाहर गया तो विवाहिता दोनों बच्चों के साथ कमरे में घुस गई और दरवाजा बंद लिया। बच्चों को चारपाई पर सुलाकर बिस्तर से ढंक दी।

अपने और बच्चों के ऊपर कोई तरल पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपट एवं चीख-पुकार सुनकर पति समेत आसपास के लोग दौड़े। कमरे का दरवाजा तोड़ कर आग बुझाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से पति का हाथ भी झुलस गया। सूचना पर पहुंचे बड़ागांव थाने की पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।  जहां उपचार के दौरान तीन माह की मासूम प्रियल की मौत हो गई। अभी तक किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed