फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dragon fruit plants will be distributed to farmers from next week

Varanasi News: अगले सप्ताह से किसानों को वितरित किए जाएंगे ड्रैगन फ्रूट के पौधे

Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Dragon fruit plants will be distributed to farmers from next week
वाराणसी। जिले में पहली बार ड्रैगन फ्रूट (कमलम) की खेती करने वाले किसानों के इंतजार पर अगले सप्ताह से विराम लगने वाला है। उद्यान विभाग की ओर से जिले के 20 किसानों को अगले सप्ताह से पौधे का वितरण किया जाएगा। किसान अपने खेत में फरवरी के पहले सप्ताह से लगा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में पहली बार ड्रैगन फ्रूट के लिए कौशांबी से दो हजार पौधे मंगाए गए हैं। इसे कचहरी उद्यान विभाग में रखा गया है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए फरवरी माह अनुकूल है। जिले में 20 किसानों का चयन किया गया है। किसानों को पौधे देने के साथ खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। समय-समय पर उद्यान विभाग की टीम खेतों में जाकर तकनीकी जानकारी भी देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed