फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Shashikant Dixit again became the Chief Secretary of Hitkarini Parishad

डॉ. शशिकांत दीक्षित फिर बने हितकारिणी परिषद के चीफ सेक्रेट्री

Fri, 18 Feb 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shashikant Dixit again became the Chief Secretary of Hitkarini Parishad
आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद का अधिवेशन शुक्रवार दोपहर आर्य महिला पीजी कॉलेज सभागार में जनरल प्रेसिडेंट अरविंद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। इस दौरान संरक्षण सभा के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इसमें ऑल इंडिया कौंसिल के 28 सदस्य भी चुने गए।
विज्ञापन

अवकाश प्राप्त जिला जज एसबी राय और जनरल सेक्रेटरी भारत धर्म महामंडल प्रो. शंभु उपाध्याय की देखरेख में हुए चुनाव में सदस्यों ने तीन से पांच बजे तक मतदान किया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, जनरल प्रेसीडेंट केपी अग्रवाल, ज्वाईंट जनरल प्रेसीडेंट वीके त्रिपाठी और प्रदीप अग्रवाल निर्वाचित हुए। चीफ सेक्रेटरी पद पर डॉ. शशिकांत दीक्षित दुबारा निर्वाचित हुए, जबकि ज्वाईंट सीफ सेक्रेटरी पद पर अंबरीश अग्रवाल निर्वाचित हुए। अधिवेशन में ऑल इंडिया कौंसिल के 28 सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।इसमें डॉ. केपी अग्रवाल, वीके त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. शशिकांत दीक्षित, प्रदीप अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, डॉ. रजनीश नाथ, डॉ.अनुराग दीक्षित, शरद अग्रवाल, अशोक वर्मा, शिवालिका अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विनोद शंकर उपाध्याय, डॉ.पीके केशरी, डॉ. मनीष जिंदल, डॉ. अखिलेंद्र कुमार तिवारी का नाम शामिल है। इसके अलावा राकेश गुप्ता, डॉ. गौरव अग्रवाल, अमूल्य शर्मा, पूजा दीक्षित, प्रीति अग्रवाल, दीपक वहल, राजेश राय, रोहित गोविल, रविशंकर सिंह, निधि वाही और सपना बहल को भी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed