फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr Sarvepalli Radhakrishnan Internship Scheme launched in bhu students will get RS 20 thousand

BHU News: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप योजना की शुरुआत, विद्यार्थियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार

Fri, 30 Sep 2022 04:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Sep 2022 04:38 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई है। 

विज्ञापन
Dr Sarvepalli Radhakrishnan Internship Scheme launched in bhu students will get RS 20 thousand
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई है। योजना में चयनित विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे। इसमें जहां प्रोफेशनल कार्य का अनुभव प्राप्त करने के लिए एक साल तक इंटर्नशिप का मौका मिलेगा वहीं कार्यस्थल के लिए सभी विद्यार्थी आवश्यक कौशल भी विकसित कर सकेंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और करियर के प्रति जागरुक करने के लिए बीएचयू की ओर से इसकी शुरुआत की गई है। कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन ने कहा, योजना को शुरू करने के पीछे विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि इसका लाभ लेकर विद्यार्थी अपने क्षेत्र से संबंधित रोजगार पाने के लिए कौशल विकास करें।
विज्ञापन


अभी इन विषयों में मिलेगी इंटर्नशिप
विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से फिलहाल योजना में 100 इंटर्नशिप को प्रस्तावित किया गया है। जिसमें पुस्तकालय विज्ञान, शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, दृश्य कला और मंचकला को शामिल किया गया है आने वाले दिनों में इसे और विषयों को जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन का काशी और बीएचयू से पुराना नाता

बता दें कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का काशी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पुराना नाता रहा है। बीएचयू में कुलपति के पद पर रह कर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नौ साल तक सेवाएं दी थी।  उन्होंने 1939 से लेकर 1948 तक बीएचयू के कुलपति का कार्यभार संभाला। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएचयू के पहले ऐसे कुलपति रहे जिन्होंने नौ वर्षों तक वेतन नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed