फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Romesh of IMS BHU receives the Charaka Award

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के डॉ. रोमेश को मिला चरका पुरस्कार

Thu, 22 Oct 2026 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Romesh of IMS BHU receives the Charaka Award
प्रो रोमेश सोनी
आईएमएस बीएचयू डेंटल फैकल्टी के डॉ. रोमेश सोनी को राष्ट्रीय चरका पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। प्रोस्थोडॉन्टिक्स डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में क्लिनिकल उत्कृष्टता के लिए 17 अक्तूबर को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए समारोह में यह अवॉर्ड दिया गया। इस पुरस्कार के लिए कई दंत चिकित्सकों ने आवेदन किया था। डॉ. रोमेश सोनी को क्लिनिकल मामलों की समीक्षा में निर्णायक मंडल की रिपोर्ट के बाद इस सम्मान के लिए चुना गया। डॉ. सोनी ने बताया कि प्रोस्थोडॉन्टिक्स डेंटिस्ट्री दंत चिकित्सा की एक विशेष शाखा है, जिसमें चबाने, बोलने और चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाने के लिए टूटे या गायब दांतों तथा संबंधित मुख संरचनाओं का पुनर्वास किया जाता है। बीएचयू के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. अतुल भटनागर, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. टीपी चतुर्वेदी ने डॉ. सोनी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed