फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Mahendra Nath said Government serious on on increase of private schools fees

निजी स्कूलों के फीस बढ़ाने पर केंद्रीय मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

Sun, 23 Apr 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 23 Apr 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Dr. Mahendra Nath said Government serious on on increase of private schools fees
mahendra nath - फोटो : अमर उजाला

मानव विकास संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि निजी स्कूलों मेें शुल्क वृद्धि पर अभिभावकों का काफी विरोध सामने आ रहा है। इसके प्रति केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर है। इसपर विचार चल रहा है और जल्द ही जनहित में ठोस निर्णय लिया जाएगा। ताकि इससे लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन


शनिवार को डॉ. महेेंद्र पांडेय रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि शुल्क वृद्धि की शिकायतें भी मिल रही हैं। इसपर विचार कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


केसरिया गमछा और भगवा कपड़े पहनकर अशांति फैलाने वालों पर उन्होंने कहा कि इस पर केंद्र सरकार नजर रखे हुए है। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को अशांति फैलाने की छूट नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी के विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार तत्पर है। बुनियादी विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में बनारस में विकास दिखेगा। उन्होंने कहा कि योग स्कूल खोलने पर भी सरकार गंभीर है। इस पर विचार चल रहा है। सहमति के बाद योग स्कूल खोले जाएंगे।



इससे पहले पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों ने शुल्क वृद्धि, स्कूलों में दाखिला कराने, जमीन से कब्जा हटाने के लिए प्रार्थना दिया। इसके अलावा गंभीर बीमारी का इलाज कराने, नाली और गली न बनाए जाने की शिकायत की। इस दौरान तकरीबन 150 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed