फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Anandvardhan Sharma, Director of BHU, received the Bharatendu Award

Varanasi News: बीएचयू में निदेशक डॉ. आनंदवर्धन शर्मा को मिला भारतेंदु सम्मान

Wed, 28 Jan 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anandvardhan Sharma, Director of BHU, received the Bharatendu Award
भारतेंदु नाट्य अकादमी यूपी की ओर से नाट्य विधा के लेखन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आनंदवर्धन शर्मा को भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान 2026 से नवाजा गया है। बीएचयू के मालवीय भवन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. शर्मा को 26 जनवरी को लोकभवन में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यह सम्मान दिया। डॉ. आनंदवर्धन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में प्रतिकुलपति रह चुके हैं और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद नई दिल्ली द्वारा संचालित हिंदी चेयर पर यूरोप के देश बुल्गारिया में दो बार अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में दिए गए भारतेंदु सम्मान पर बीएचयू के अधिकारियों, शिक्षकों आदि ने बधाई दी है। डॉ. आनंदवर्धन को इसके पहले उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से काव्य लेखन के लिए नरेश मेहता सर्जना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed