{"_id":"6261b7c2121cbb07cf50fded","slug":"dr-ambedkar-center-of-excellence-will-be-launched-today-library-facility-will-be-available-with-free-coaching-varanasi-news-vns649551494","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का आज होगा शुभारंभ, नि: शुल्क कोचिंग संग मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का आज होगा शुभारंभ, नि: शुल्क कोचिंग संग मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा
विज्ञापन
बीएचयू समेत देश के 31 विश्वविद्यालयों में खुलने वाले डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में नि:शुल्क कोचिंग के साथ ही छात्रों को लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान के निदेशक विकास त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार को बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शुक्रवार से खुलने वाले केंद्र में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालयों को हर साल 75 लाख का अनुदान भी दिया जाएगा। निदेशक विकास त्रिवेदी ने बताया कि सभी केंद्र पर 100 सीटें होंगी, इनमें से 33 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति की छात्राएं प्रवेश ले सकेंगी। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक, ए नारायणस्वामी के साथ ही 31 विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहेंगे। नि:शुल्क कोचिंग लेने के लिए विश्वविद्यालयों की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सफल छात्रों का दाखिला लिया जाएगा।
बीएचयू केंद्र के नोडल आफिसर प्रो. आरएन खरवार ने बताया कि डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान और सभी विश्वविद्यालयों के बीच उत्कृष्टता केंद्र और डॉ. आंबेडकर पीठ स्थापित करने पर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।