फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Ambedkar Center of Excellence will be launched today, library facility will be available with free coaching

डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का आज होगा शुभारंभ, नि: शुल्क कोचिंग संग मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा

Fri, 22 Apr 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Center of Excellence will be launched today, library facility will be available with free coaching
बीएचयू समेत देश के 31 विश्वविद्यालयों में खुलने वाले डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में नि:शुल्क कोचिंग के साथ ही छात्रों को लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान के निदेशक विकास त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार को बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शुक्रवार से खुलने वाले केंद्र में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालयों को हर साल 75 लाख का अनुदान भी दिया जाएगा। निदेशक विकास त्रिवेदी ने बताया कि सभी केंद्र पर 100 सीटें होंगी, इनमें से 33 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति की छात्राएं प्रवेश ले सकेंगी। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक, ए नारायणस्वामी के साथ ही 31 विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहेंगे। नि:शुल्क कोचिंग लेने के लिए विश्वविद्यालयों की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सफल छात्रों का दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू केंद्र के नोडल आफिसर प्रो. आरएन खरवार ने बताया कि डॉ. आंबेडकर प्रतिष्ठान और सभी विश्वविद्यालयों के बीच उत्कृष्टता केंद्र और डॉ. आंबेडकर पीठ स्थापित करने पर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed